*कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार*
6 अगस्त, 2026 :
Weather Update in Haryana, मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डेल्टागंज, डिगा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाओं की सक्रियता बढ़ने से 7 व 8 अगस्त के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है।
परंतु 9 व 10 अगस्त को आंशिक बादल व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस के बाद 11 अगस्त से फिर से राज्य में बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
*📢 मौसम पूर्वानुमान : 7.08.2026 @ सुबह 4.25 बजे जारी... अगले तीन घंटो में हवाओं व गरजचमक के साथ भिवानी, चरखीदादरी, हिसार, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूंह जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना।

