17 अगस्त को होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक
Latest News Hisar: हिसार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 17 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए कार्यालय के डीएसी मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद जयप्रकाश करेंगे।
Latest News Hisar: हिसार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 17 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए कार्यालय के डीएसी मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद जयप्रकाश करेंगे।
ये समाचार भी पढ़ें:-
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों तथा लंबित कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेंगे। साथ ही योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
यह समाचार भी पढ़ें :-
कुरुक्षेत्र गौशाला में आयोजित होगा जिला स्तरीय वन महोत्सव
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे शिरकत
हिसार, 6 अगस्त।
Hisar News Today: क्षेत्रीय वन मंडल द्वारा 7 अगस्त को प्रात: 10 बजे कुरुक्षेत्र गौशाला में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकाधिक पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आमजन को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करना है।
यह समाचार भी पढ़ें:-
वन मंडल अधिकारी रोहताश बिरथल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा होंगे। उनके साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर पौधारोपण किया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।
ये समाचार भी पढ़ें :-
हिसार में नशा मुक्त युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिसार, 06 अगस्त।
Hisar ki Taaja khabar: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में माय भारत केंद्र द्वारा जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत वीरवार को पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव गंगवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राम रतन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
हिसार, 06 अगस्त।
Hisar ki Taaja khabar: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में माय भारत केंद्र द्वारा जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत वीरवार को पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव गंगवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राम रतन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
ये समाचार भी पढ़ें:-
विद्यालय के प्रधानाचार्य जय भगवान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी ग्रुप डांस, समूह लोकगीत, रील मेकिंग, शॉर्ट मूवी, स्लोगन लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ तथा नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित विद्यार्थियों को सकारात्मक संदेश देते हुए समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
माय भारत केंद्र से कोमल व अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उनके व्यक्तित्व विकास, बेहतर स्वास्थ्य तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
यह समाचार भी पढ़ें : -
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नलवा की प्राचार्य कमलेश दुहन, प्राचार्य ओमप्रकाश डाबला, दुनी चंद, व्याख्याता बलवान सिंह, प्रवीन कादियान, आजाद दुहन, कुलदीप नैन, लक्ष्मण श्योराण, राजेंद्र खंगवाल, कुलदीप आजाद सहित विद्यालय के शिक्षक गण, माय भारत केंद्र के प्रतिनिधि, स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। वन महोत्सव इसी जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है।
वन विभाग ने सभी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं पर्यावरण प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर पौधारोपण अभियान को सफल बनाने तथा हरित हिसार के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।
अग्रोहा में 7 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 176 की-रिसोर्स पर्सन्स बने मास्टर ट्रेनर
हिसार, 06 अगस्त।
निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अग्रोहा में आयोजित सात दिवसीय एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता) प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हो गया। प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से आए 176 की-रिसोर्स पर्सन्स ने भाग लिया, जो अब प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।
हिसार, 06 अगस्त।
निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अग्रोहा में आयोजित सात दिवसीय एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता) प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हो गया। प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से आए 176 की-रिसोर्स पर्सन्स ने भाग लिया, जो अब प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे।
समापन समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चे के भविष्य की मजबूत नींव है। एफएलएन की आधुनिक रणनीतियां कक्षा में रटने की परंपरागत पद्धति की जगह गतिविधि आधारित और आनंददायक शिक्षण को बढ़ावा देंगी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों को गतिविधि आधारित, रुचिकर एवं बाल-केंद्रित तरीके से पढ़ाने की रणनीतियों पर विशेष फोकस रहा। भाषा विकास के लिए सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना आधारित शिक्षण पद्धति, जबकि गणित में कंक्रीट-पिक्टोरियल-एब्स्ट्रैक्ट मॉडल के माध्यम से संख्या बोध एवं तार्किक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया। अंग्रेजी शिक्षण में टोटल फिजिकल रिस्पॉन्स, राइम्स, चित्र-कार्ड और दैनिक जीवन के संवादों को प्रभावी माध्यम बताया गया।
जिला परियोजना संयोजक विजेंद्र सिंह ने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण पूरी तरह परिणामोन्मुखी रहा। इसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता में दक्ष बनाना है, ताकि वह आगे की शिक्षा के लिए मजबूत आधार तैयार कर सके।
समापन कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र पूनिया, प्राचार्य कृष्ण कुमार, एसपीआईयू सदस्य अनुभव, जिला संयोजक प्रमोद कुमार, एपीसी अनिल सिवाच सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

