*लंबे समय से चल रही है अजीत थुराना और विनोद पानू उर्फ काना के बीच गैंगवार*
*हिसार : मई 2015 में अजीत थुराना के गुर्गे संदीप उर्फ बच्ची की विनोद काना की तरह कोर्ट में पेशी के दौरान गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी जिसमें साजिद खान और अरविंद पंडित का नाम आया था। पंडित विनोद काना का दाहिना हाथ था।*
*थुराना गांव के अखाड़े से शुरू हुई थी अजीत और विनोद पानू गैंग की रंजिश, गैंगवार में पानू की आंख फोड़ने वाले बिट्टू समेत 10 की जा चुकी जान*
*नवंबर 2017 में झज्जर के भिंडावास गांव के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया था जिनमें हिसार के थुराना गांव का सबसे वांछित विनोद उर्फ पानु और झज्जर के रेडुवास गांव का जमानत तोड़कर फरार हुआ धीरपाल, राजली गांव (हिसार) का अमित, बालसमंद (हिसार) का आशीष उर्फ बिल्ला, मीरजापुर (बिहार) का हरिओम, खरड़ गांव (झज्जर) का कृष्ण, नजफगढ़ (दिल्ली) का ईश्वर और खरड़ गांव (झज्जर) का संजय शामिल था ।
*कनाडा में नमकीन खाते ही करनाल के युवक का हार्टफेल:* गर्भवती पत्नी संग सैर पर निकला था; बहू की डिलीवरी के लिए विदेश जाने वाले थे परिजन
कैथल में 2 बच्चों को कोबरा सांप ने डंसा: दोनों की मौत, एक बेड तो दूसरी जमीन पर सो रही थी
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, फतेहगढ़, हरदोई, उड़ीसा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन
उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहा है जिससे हरियाणा राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है जिससे 21 अगस्त रात्रि से 23 अगस्त के दौरान राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। परंतु 24 अगस्त के बाद मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना से राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार।
*अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद चंपत राय ने गुरुवार को 9 पन्नों का दूसरा लेटर जारी किया। इसमें उन्होंने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व IAS अधिकारी नृपेंद्र मिश्र की भूमिका को लेकर कई दावे किए हैं।*
चंपत राय ने कहा, 'राम मंदिर निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी थे और नृपेंद्र मिश्र को निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। मिश्र के सुझाव पर लार्सन एंड टूब्रो (L&T) को मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। भवनों के डिजाइन और निर्माण से जुड़े काम के लिए नोएडा की डिजाइन एसोसिएट फर्म का चयन भी किया।
चंपत राय ने कहा कि नृपेंद्र मिश्र ने निर्माण समिति में अपनी पसंद के लोगों को शामिल किया। इनमें से कुछ लोग छह साल के दौरान केवल एक-दो बार ही अयोध्या आए। पूर्व NBCC चेयरमैन अनूप मित्तल लगातार नृपेंद्र मिश्र के साथ निर्माण समिति की बैठकों में शामिल होते थे।
चंपत राय ने चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद 26 जून को महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में इस्तीफा मंजूर किया गया था। उसी दिन चंपत राय ने एक लेटर जारी कर ट्रस्टी अनिल मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए थे।


