Gangster Vinod kana murder case/ Hisar kot firing news update
Hisar Breaking News: हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हत्या के मामले में कोर्ट ने गैंगस्टर विनोद काना को बरी कर दिया लेकिन अदालत के गेट से बाहर निकलने से पहले ही विरोधी गैंग ने विनोद काना को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस मामले में विनोद पानू उर्फ विनोद काना गैंग से जुड़े लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। इस दौरान कोर्ट फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
*हत्या प्रयास मामले में हिसार कोर्ट से बरी हुआ विनोद पानू, पार्किंग में मिली मौत*
प्लॉट के विवाद में 5 नवंबर 2021 को बरवाला के बधावड़ गांव वासी रामअवतार पर गोली चलाने के मामले में विनोद पानू अपने साथियों के साथ हिसार कोर्ट आया था। जहां पार्किंग एरिया के पास हमलावरों ने उसे गोलियों से भून दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद पानू कुछ दिन पहले की करनाल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। शक है कि इंस्टाग्राम पर उसकी पोस्ट से हमलावरों की इस बात की जानकारी मिल चुकी थी।
हिसार सेशन कोर्ट हत्या प्रयास मामले में विनोद पानू उर्फ काणा, मुकेश उर्फ मोनू, प्रदीप, नरेंद्र उर्फ बच्छी, बलजीत, संदीप, सुरेंदर, रोहित उर्फ पटवारी, कुलदीप पुत्र राम भगत, सज्जन उर्फ काला, कुलदीप उर्फ बुढ़िया और सागर को बरी कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद पानू को हमला का पहले से अंदेशा था। बताया जा रहा है कि पानू का मुख्य दुश्मन 2 महीने पहले विदेश शिफ्ट हो चुका है। उसने विदेश से पूरे हमले की प्लानिंग की है।
हमले के अंदेशे को देखते हुए पानू अपने कई साथियों और गाड़ियों के साथ कोर्ट आया था। वहां उसने अपनी गाड़ी को कोर्ट परिसर के अंदर ले जाने का प्रयास किया था लेकिन कारिंदों ने उसे मना कर दिया गया और इसी बात का फायदा हमलावरों को मिला। हत्यारोपी की पहचान राकेश वासी खरड़ जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी पर 7 केस दर्ज हैं
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें

