‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ!
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित जेन-एच स्टार्टअप समिट–युवा उद्यमी चौपाल के दौरान दो बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ
‘युवा उद्यमी यात्रा’ के तहत दोनों बसें दिसंबर 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी।
इस दौरान कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई तथा कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, तकनीकी सहयोग और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में ‘जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए युवाओं के साथ बेबाक और आत्मीय बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने बिना औपचारिकता के अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि उनकी यात्रा में कोई लिफ्ट नहीं थी, केवल सीढ़ियां थीं।
उन्होंने युवाओं से तेज सफलता के पीछे भागने के बजाय निरंतरता, विश्वसनीयता और धैर्य को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बनाने का आह्वान किया।
CJP प्रवक्ता को पीटा, मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम
जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा, मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों पर जयपुर में हमला हुआ है। रांका शुक्रवार सुबह 10 बजे सीतापुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें पीटकर वहां से खदेड़ दिया। उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया गया। रांका के साथ मौजूद महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी
गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनोद काणा का शरीर
वीरवार को हिसार कोर्ट परिसर में मारे गए गैंगस्टर विनोद काणा का अग्रोहा मैडिकल में पोस्टमार्टम किया गया। विनोद काणा को कुल 12 गोलियां लगी थी जिनमें से 2 सिर के आरपार हो गई। इसके इलावा 6 गोलियां छाती में लगी मिली हैं और बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में। गोलियों की संख्या ज्यादा होने के कारण एक्स रे से बॉडी में गोलियों की जगह पता की गई। मैडिकल बोर्ड द्वारा करीबन 5 घंटे तक शव का पोस्टमार्टम किया गया। शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विनोद काना मर्डर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-
SIR 2026 के तहत विशेष अभियान!
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 22–23 तथा 29–30 अगस्त को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।
इन तिथियों पर राज्य के सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
*SBI ने 1 अक्टूबर 2026 से BSBD खातों में कैश निकासी के नियम बदले हैं. बैंक के अनुसार महीने में 4 कैश निकासी मुफ्त रहेंगी, इसके बाद हर निकासी पर ₹15 + GST शुल्क लगेगा. डिजिटल लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेंगे.*
*रोहतक हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी को मिली स्थायी भर्ती की मंजूरी:*
मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरों की कमी होगी दूर, सरकार ने दी परमिशन।
सरकार ने फिलहाल Group A और Group B की स्थाई भर्ती की परमिशन दी है।
ये समाचार भी पढ़ें :-

