Latest News Hisar : हिसार साइबर ठगी मामले में हिसार पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक पीड़ित के खाते में 1,00,000 रुपये की राशि वापस करवाने में सफलता हासिल की है। वहीं व्यापारियों से धोखाधड़ी करने के मामले में भी पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।
साइबर क्राइम थाना हिसार में प्राप्त शिकायत नंबर 21308260050601 पर कार्रवाई करते हुए PSI सुरेंद्र सिंह, साइबर क्राइम थाना हिसार द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई और 1,00,000 रुपये की राशि पीड़ित के खाते में रिवर्ट/वापस करवाई गई।
व्यापारियों से लाखों की ठगी करने वाला शातिर ठग आशीष वर्मा गिरफ्तार
हिसार पुलिस की इकोनॉमिक सेल (Economic Cell) हिसार को बड़ी सफलता मिली है। इकोनॉमिक सेल के उप निरीक्षक जितेंद्र की टीम ने व्यापारियों से धोखाधड़ी करने के मामले में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष वर्मा पुत्र राजकुमार, निवासी मोहल्ला डोगरान, हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भिजवा दिया गया है।
शिकायतकर्ता सतीश कुमार पुत्र जय गोपाल (निवासी मोहल्ला डोगरान) की शिकायत पर थाना HTM में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी आशीष वर्मा (संचालक आशीष ट्रेडर्स) ने पीड़ित की दुकान 'M/S सुपर स्टोर' से 58,988 रुपये कीमत का नवरत्न तेल माल मंगवाया और भुगतान का झूठा वादा कर सामान गाड़ी (संख्या UP 81 GT 7078) में लोड करके रातों-रात फरार हो गया।
कई व्यापारियों से की गई ठगी का पर्दाफाश
इकोनॉमिक सेल हिसार की जांच में सामने आया कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र के कई अन्य व्यापारियों (M/S भीरमा ट्रेडर्स, M/S आसीजा ब्रदर्स, अत्री सेल्स एजेंसी, भाटिया किराना स्टोर, चंचल कॉस्मेटिक, और राज एसोसिएट्स) को भी इसी प्रकार माल का भुगतान न करके लाखों रुपये का चूना लगाया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिसार ने जांच इकोनॉमिक सेल को सौंपी, जिसके बाद उप निरीक्षक जितेंद्र की टीम ने डिजिटल व मैदानी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिसार पुलिस की अपील:
साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की राशि को होल्ड करवाकर पीड़ित को वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है। अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, PIN, पासवर्ड आदि किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
ये समाचार भी पढ़ें :-
Hansi News: नारनौंद जमीन रजिस्ट्री धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार,
हिसार से आभूषण चोरी मामले में जींद से एक गिरफ्तार, बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू ,
नारनौंद के खेतों से सोलर पैनल और मोनोब्लॉक मोटर चोरी मामले में चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार,
हांसी जींद रोड़ पर हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर,

