Latest News Hisar Gangster Vinod kana murder case update
हिसार कोर्ट परिसर फायरिंग मामले में फरार अजय उर्फ टेल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर
Latest News Hisar : हिसार कोर्ट परिसर में फायरिंग कर गैंगस्टर विनोद खन्ना की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भी लिया है। ताकि ताकि हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में अन्य पहलुओं की भी गहनता से पूछताछ की जा सके और गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त 2026 को हिसार कोर्ट परिसर की पार्किंग में फायरिंग की वारदात हुई थी। इस घटना में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा पुत्र राजवीर उर्फ राजा निवासी थुराना को गोली लगी थी, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ था।
वारदात के समय आरोपी अजय उर्फ टेल पुत्र सतबीर सिंह निवासी गढ़ी सोरखी मौके से फरार हो गया था। बाद में पानीपत पुलिस द्वारा आरोपी को आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। हिसार पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उक्त फायरिंग मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चार मामले पहले से दर्ज हैं जिनमें दो मामले लड़ाई झगड़े एक आर्म्स एक्ट व एक हत्या का मामला है।
पुलिस रिमांड के दौरान अजय उर्फ टेल से वारदात के कारणों, घटनाक्रम, फायरिंग में उसकी भूमिका, प्रयुक्त असले तथा मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिसार पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की इस गंभीर वारदात को पूरी गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये समाचार भी पढ़ें -
बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का फुटा गुस्सा, जींद भिवानी रोड़ पर लगाया जाम, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें
HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें
नारनौंद शहर को मिली सौगात, शमशेर कुकन ने किया लोकार्पण, बास मार्केट कमेटी चेयरमैन के निशाने पर कांग्रेस विधायक से मांगा जवाब पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें
नारनौंद उपमंडल के गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें
हिसार कोर्ट में पेशी पर आए व्यक्ति की जेब काटने के मामले में पुलिस ने एक जेब कतरे को गिरफ्तार किया है। जेब कतरे ने कोर्ट परिसर से एक व्यक्ति की जेब से ₹18000 चोरी कर लिए थे और मौके से भाग गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें
उकलाना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए एक व्यक्ति की जेब तरासने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें
उकलाना मंडी स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर बाइक चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक चोर को काबू किया और उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए Read More बटन पर क्लिक करें

