Hisar Chori Case update police action
हिसार में बंद मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में जुलाना क्षेत्र के चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी पुलिस ने दो आरोपियों को राजस्थान से प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
हिसार में बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
हिसार में बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले के संबंध में शिकायतकर्ता सचिन सैनी पुत्र रामकुमार निवासी मकान नंबर 1273, वार्ड नंबर 4, हिसार, जो विद्युत विभाग गंगवा में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी अलमारी के लॉकर में रखे सोने का हार, कानों की रिंग, मांग का टीका, मंगलसूत्र, कानों की बालियां (2 जोड़ी), 2 अंगूठियां, 3 चांदी के सिक्के तथा 50,000 रुपये नकद चोरी हो गए हैं।
शिकायतकर्ता के मकान की दूसरी मंजिल पर आरोपी करण अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। दोनों 13 मई 2026 को अचानक मकान छोड़कर चले गए, जिसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा चोरी की वारदात में आरोपी पर संदेह जताया गया। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई।
मामले की गहनता से जांच करते हुए पुलिस चौकी पुरानी सब्जी मंडी की टीम ASI विरेन्द्र सिंह ने आरोपी को दिनांक 28 अगस्त 2026 को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण पुत्र पवन निवासी गांव जुलाना, जिला जींद के रूप में हुई है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी की अधिक से अधिक/शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जा सके तथा वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता होने पर उसके संबंध में भी जानकारी हासिल कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
हिसार बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार
अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी हिसार के उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार की पुलिस टीम ने बाइक चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता अर्जुन निवासी मकान नं. 25, एकता कॉलोनी, मुरादाबाद (उ.प्र.), हाल किराएदार अर्बन एस्टेट, हिसार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 09 सितंबर 2025 की रात को उसने अपनी KTM DUKE 200 मोटरसाइकिल (नं. HR80E5835) SCF 94 कमर्शियल, अर्बन एस्टेट II, हिसार के सामने खड़ी की थी, जो चोरी हो गई। जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार ने निम्नलिखित दो आरोपियों को नियमानुसार अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया है:
अंग्रेज सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी मेन चौक फुटाकी, दौसा (राजस्थान) व ईश्वर सिंह पुत्र बीर सिंह, निवासी पास सरकारी स्कूल, फुटाकी, दौसा (राजस्थान)।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि चोरी की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी तथा अन्य संभावित वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा सके।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण पुत्र पवन निवासी गांव जुलाना, जिला जींद के रूप में हुई है।
ये समाचार भी पढ़ें :-
Hansi News: नारनौंद जमीन रजिस्ट्री धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार,
नारनौंद के खेतों से सोलर पैनल और मोनोब्लॉक मोटर चोरी मामले में चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार,
हांसी जींद रोड़ पर हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर,
रामपाल के सतलोक आश्रम में चोरी,
खेड़ी चौपटा कॉलेज में खेल प्रतियोगिता,
हिसार साइबर ठगी मामला: व्यापारियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, पीड़ित के खाते में 1 लाख रुपए वापस,

