Hisar Crime News: हिसार शहर में लड़ाई झगड़ा कर युवक पर हमला करने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से पूछताछ करने में लगी हुई है।
थाना एचटीएम के जांच अधिकारी PSI जनक ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास उर्फ वकील पुत्र कल्याण सिंह निवासी शिव कॉलोनी, हिसार तथा शुभम पुत्र राजकुमार निवासी गली नंबर 6, शिव कॉलोनी, हिसार को दिनांक 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।
मामले के अनुसार दिनांक 21 अगस्त 2026 को मिलन शर्मा पुत्र कपिल शर्मा उर्फ मोनू निवासी सूर्यनगर, हिसार लड़ाई-झगड़े में घायल ने अपने बयान में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शिव कॉलोनी गया था। वहां पड़ोसी जमना के साथ कुछ युवकों की कहासुनी व धक्का-मुक्की हो रही थी। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा ईंट, डंडे, लात-घूंसों व चाकू से चोटें पहुंचाई। मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
दौराने तफ्तीश पुलिस ने मौका घटनास्थल का नक्शा मौका नजरी तैयार किया। जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विकास उर्फ वकील तथा शुभम को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।


