Hisar Drug Taskar Arrest: हिसार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को करीब एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
थाना आदमपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि ASI रोहताश अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्टील के डोलू में 941 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद अफीम को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र हनुमान निवासी ढाणी सादुलपुर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
ये समाचार भी पढ़ें :-
हिसार में गैंगस्टर मर्डर केस में खुलासा, दूसरा आरोपी गिरफ्तार,
मां के हत्यारे की गोली मारकर हत्या, अवैध पिस्तौल सहित युवक थाने पहुंचा,


