Hisar Crime News : हिसार में नाबालिग बच्ची से दुर्व्यवहार करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्याणा गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
महिला थाना हिसार की उप निरीक्षक सुलेखा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 18 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता कविता रानी पत्नी सुखविन्द्र, निवासी गांव न्याणा, जिला हिसार, हाल किरायेदार मकान नंबर E-59, मॉडल टाउन, हिसार की शिकायत पर महिला थाना हिसार में नाबालिग बच्ची के साथ आरोपी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना हिसार पुलिस द्वारा नियमानुसार जांच करते मामले में नामजद आरोपी सुखविन्द्र पुत्र भले राम, निवासी गांव ज्याणा, जिला हिसार को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मां की हत्या का बदला लेने के लिए मर्डर,


