शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अंकित को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौत होने तक गोलियां बरसाते रहे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अंकित को करीब 14 गोलियां मारी गईं। घटनास्थल से 18 कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है। वारदात में विदेशी पिस्टल के इस्तेमाल की भी जानकारी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्याकांड के पीछे की वजह व आरोपियों की पहचान की जा रही है।
👇🏻👇🏻
हरियाणा के रोहतक में एक होटल में शादीशुदा युवती की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। युवती इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रही थी, जो बुधवार की सुबह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने फेक आईडी से कमरा बुक कराया। दोपहर को बॉयफ्रेंड होटल कर्मचारियों को यह कहकर चला गया कि अभी थोड़ी देर में आता हूं, लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा।
भिवानी स्कूल में टीचर ने किया सुसाइड, पहले जहरीला पदार्थ खाया, फिर स्कूल के कमरे में लगाया फंदा
भिवानी - भिवानी के पतराम गेट स्थित श्रीमती फूलां देवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक टीचर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पहले टीचर ने जहरीला पदार्थ खाया है और फिर स्कूल के कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
कैंसर के इंजेक्शन में निकला पानी! एक लाख रुपए में खरीदा, 7 राज्यों तक फैले नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़
दिल्ली से सामने आया है कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने महंगी कैंसर दवाओं की कथित कालाबाजारी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
जांच में आरोप है कि करीब एक लाख रुपये तक में बिकने वाले एवालुमैब इंजेक्शन में दवा की जगह सिर्फ पानी भरा गया था। यानी मरीजों और उनके परिजनों से लाखों रुपये वसूलकर उन्हें कथित तौर पर नकली इंजेक्शन बेचे जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क सात राज्यों तक फैला हुआ था, जहां नकली दवाओं के साथ-साथ अस्पतालों और सरकारी सप्लाई से कथित तौर पर निकाली गई दवाओं को भी बाजार में बेचा जा रहा था।
इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हैं और कितने मरीजों की जिंदगी से कथित तौर पर खिलवाड़ किया गया। यह मामला सिर्फ कालाबाजारी का नहीं, बल्कि मरीजों की जिंदगी से जुड़े एक बेहद गंभीर सवाल को सामने लाता है—आखिर महंगी और जरूरी दवाओं की सप्लाई पर निगरानी कितनी मजबूत है?
BSEH UPDATES:सितम्बर में HTET नोटिफिकेशन जारी होगा,नवंबर में परीक्षा होगी:शंकर धूपड़ बोर्ड चेयरमैन
हरियाणा शिक्षा विभाग में शिकायतों के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
*हरियाणा में भाजपा के राज में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आलम ये है कि मंत्री अनिल विज के ड्राइवर राकेश से 50 लाख का फ्रॉड हो गया*
*राकेश के बेटे नवीन को रोजगार दिलाने के लिए अमेरिका भेजा था, लेकिन एजेंट ने पैसे लेकर डंकी रूट से अमेरिका भेज दिया, जहां पुलिस ने नवीन को 14 महीने डिटेन रखा उसके बाद वापस भारत डिपोर्ट किया गया*
बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए।
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है।
बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...

