हरियाणा रोडवेज में होगा बड़ा बदलाव!
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले एक माह के भीतर हरियाणा रोडवेज का मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, रोडवेज में करीब 700 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी तथा राज्य में 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।
साथ ही, हरियाणा रोडवेज के अंतर्गत संचालित सभी बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बसों की निगरानी और संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
- अनिल विज, परिवहन मंत्री
शिक्षा मंत्री ने पीएम श्री राजकीय स्कूल का किया औचक निरीक्षण!
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और धरातलीय स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के दातौली गांव स्थित पीएम श्री जीजीएसएसएस का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही, विद्यार्थियों से भी सीधा संवाद किया।
Hansi News: हांसी चोरी का खुलासा, बास पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार,
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक वारदात में शामिल हथियारों को बरामद करने आई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस दोनों बदमाशों को एक खाली प्लाट में दबे हथियार और वारदात में शामिल कपड़ों को बरामद करने पहुंची थी।
हथियार मिलते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में CIA की टीम ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं, हथियार और कपड़ों को भी बरामद कर लिया। दोनों तरफ से 7 राउंड फायरिंग हुई।
घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CIA इंस्पेक्टर प्रतीक का कहना है कि दोनों बदमाशों ने 6 अगस्त को एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर से डकैती की थी। बदमाश करीब सवा तीन करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी, लाइसेंसी रिवॉल्वर और कैश ले गए थे।
कुरुक्षेत्र के होटलों में पुलिस रेड, बड़ी संख्या में लड़के लड़कियां मिली, तकरीबन दूसरे जिलों व अन्य प्रदेशों के बच्चे शामिल
*📢चीनी हुई महंगी और भी आगे बढ़ेंगे दाम:65 रुपए किलो तक पहुंच गया दाम ,रुपए किलो तक जा सकता है दाम अगस्त के अंत तक*
*🤔18 दिन में 1400 रुपए बढा*
पंचकूला में आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को पक्का करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सेक्टर-6 स्थित HKRN कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज ये प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए HKRN कर्मचारियों के लिए समान काम के समान वेतन और स्थायी रोजगार की मांग उठाई।
कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। पार्टी नेताओं ने कहा कि HKRN की ठेका व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों को न तो समान कार्य का समान वेतन मिल रहा है और न ही उन्हें ग्रेच्युटी, प्रोविडेंट फंड और स्थायी नौकरी जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।
सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि NEET परीक्षा सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें सेंध लगाना मुश्किल है। पेपर तैयार करने से लेकर एग्जाम सेंटर में पहुंचने तक पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीयता रखा जाता है।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से UPSC जैसा मजबूत परीक्षा सिस्टम बनाने को कहा। कोर्ट ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी समझने वाले अधिकारियों को शामिल करना चाहिए। साथ ही अनुभवी अधिकारियों के बार-बार ट्रांसफर से बचने की सलाह दी।
जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट, FAIMA और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई की। इनमें NTA को भंग करने और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत निगरानी सिस्टम की मांग की गई है।

