हरियाणा में पेयजल संकट: विधायक के पैतृक गांव में जलघर पर ग्रामीणों ने लगाया ताला, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Narnaund News : हांसी के विधायक विनोद भयाना के पैतृक गांव लोहारी राघो में पिछले कई महीनों से पीने के पानी की भारी समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने जलघर पर ताला जडक़र धरना शुरू कर दिया। मौके पर विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन ग्रामीण अड़ गए कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक ताला नहीं खोलेंगे।
विधायक विनोद भयाना के पैतृक गांव में पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला
गांव लोहारी राघो के जलघर में मसुदपुर पनिहारी लिंक माइनर से भाखड़ा नहर का पानी आता है। पिछले काफी समय से इस माइनर पर सफाई का काम चल रहा है। जिसके कारण पानी जलघर तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसी वजह से गांव में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है और ग्रामीणों को टयूब्वैल के पानी की सप्लाई सात दिन में एक दिन दी जा रही है। वहीं गांव के जलघर में बने पानी के टैंक गंदगी से अटे पड़े हैं। पानी की किल्लत और टैंकों की सफाई को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की। परंतु उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को जलघर पर ताला लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक वो जलघर पर लगगे ताले को नहीं खोलेंगे।
इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मोहित सांगवान ने बताया कि मसुदपुर पनिहारी लिंक माइनर की सफाई का कार्य दो अगस्त तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद जलघर में पानी की सप्लाई नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। जलघर के टैंकों को भी जल्द ही साफ करवा दिया जाएगा।
ग्रामीण सोमनाथ, सुभाष जांगड़ा, कृष्ण, बनवारी, अंकुश, विपिन, मनोहर, जसविन्द्र, अमरजीत, प्रताप इत्यादि ने बताया कि गांव के जलघर के टैंक गंदगी से अटे पड़े हुए हैं। ग्रामीणों को गंदा पानी पीने से एलर्जी सहित अनेक चर्म रोग हो रहे हैं। मजबूरी में ये पानी पीना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्ग़ो में भी अनेक बिमारियां पनपने का खतरा मंडरा रहा है। गांव में 2 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से नया टैंक बनाने की घोषणा की गई थी। लेकिन आज तक इस पर काम शुरू नही हुआ है। जब तक जलघर के टैंकों की सफाई और पानी की नियमित रूप से सप्लाई शुरू नहीं हो जाती उनका प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
हिसार बस स्टैंड के पास पार्क में मिला महिला का शव; पति की हो चुकी थी मौत, 12 साल का बेटा बेसहारा,
Narnaund News: नारनौंद से विवाहिता लापता, सूट सिलवाने के बहाने घर से निकली,
Hisar News: सेक्टर-14 से युवक अवैध .315 बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, CIA टीम की बड़ी कार्रवाई,

