Haryana Person Missing in Narnaund News
Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव कापड़ो से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पीडि़त व्यक्ति ने इसकी शिकायत नारनौंद थाने में दी। पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हांसी जिले के गांव कापड़ो निवासी प्रदीप ने खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वो शादीशुदा है। उसकी पत्नी ममता 27 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे सूट सिलवाने के बहाने घर से निकली थी। लेकिन वो दोपहर एक बजे तक वापस नहीं आई तो उसने उसके मोबाइल फोन पर फोन किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपने चाचा के घर जाकर पता किया तो वहां पता चला कि उसकी पत्नी ममता उसके चाचा के घर पर सूट सिलवाने के लिए गई ही नहीं। उसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की गांव व अपनी तमाम रिश्तेदारियों सहित जान पहचान की जगह पर तलाश की। परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।
प्रदीप द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर नारनौंद थाना में कापड़ो गांव से विवाहिता के लापता होने के मामले में गुमशदुगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल तीन दिन बीत जाने के बाद भी विवाहिता का कोई पता नहीं चला है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
हिसार बस स्टैंड के पास पार्क में मिला महिला का शव; पति की हो चुकी थी मौत, 12 साल का बेटा बेसहारा,

