जींद में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा, हाथ जोड़ते नजर आए नेता। उचाना विधानसभा सीट पर मंथन करते हुए बवाल
हरियाणा के जींद की जाट धर्मशाला में कांग्रेस की संगठनात्मक मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की। इसमें जींद, जुलाना, नरवाना, सफीदों व उचाना विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक संवाद किया गया।
मीटिंग में उचाना विधानसभा संवाद के दौरान हंगामा हो गया। भारी बवाल के बीच कार्यकर्ता उठकर नारे लगाने लगे और गहमा-गहमी हुई तो कार्यकर्ताओं को शांत करवाया गया। दरअसल किसी एक कार्यकर्ता ने ये बोल दिया कि उचाना की सीट ने कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ दिए, इस पर हंगामा शुरू हो गया।
हरियाणा सरकार ने परिवार के भीतर अचल संपत्ति के जीवनकाल में हस्तांतरण को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टता जारी की है। अब बेटी के बच्चे—दोहता-दोहती और नाती-नातिन—भी पूरी स्टैंप ड्यूटी छूट के दायरे में शामिल होंगे।
राज्य सरकार ने वर्ष 2014 के नोटिफिकेशन के हिंदी संस्करण में लंबे समय से चली आ रही भाषा संबंधी अस्पष्टता को दूर करते हुए औपचारिक सुधार जारी किया है।
“इससे नागरिक बिना किसी अनावश्यक टैक्स विवाद या प्रक्रियात्मक देरी के आसानी से अपनी बेटी के बच्चों को प्रॉपर्टी गिफ्ट या ट्रांसफर कर सकेंगे।”
— डॉ. सुमिता मिश्रा, वित्तायुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
हिसार ब्रेकिंग
नई ड्रेस ना लेने पर बच्चे को लाहोरिया स्कूल के डायरेक्टर पर थप्पड़ मारने के लगाए आरोप , 4800 की ड्रेस तो लेनी पड़ेगी । डायरेक्टर माँ को बोले ऐसे तो नहीं चलेगा।.. बच्चा डिप्रेशन में स्कूल जाते हुए रोता है... बच्चे के मामा वकील ने DEO और हिसार SP को दी शिकायत....
हरियाणा के किसानों के लिए भूमि सुधार को बढ़ावा देने की बड़ी पहल!
प्रदेश के किसानों की करीब 10 लाख एकड़ भूमि को सुधारने के लिए लगभग 15.63 करोड़ रुपये की लागत से 25 हजार टन जिप्सम की खरीद की जाएगी। इससे किसानों को भूमि सुधार के लिए पर्याप्त मात्रा में जिप्सम उपलब्ध हो सकेगा।
हरियाणा भूमि सुधार निगम के माध्यम से किसानों को भूमि सुधार के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर जिप्सम उपलब्ध करवाया जाता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला जिप्सम आसानी से उपलब्ध करवाया जाए, ताकि भूमि की गुणवत्ता में शीघ्र सुधार हो और उसे अधिक उपजाऊ बनाकर किसानों की उत्पादकता बढ़ाई जा सके।
मुंबई में होगा ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो!
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देश-विदेश के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से 23 और 24 अगस्त को ‘हैपनिंग हरियाणा’ रोडशो आयोजित किया जाएगा। रोडशो के माध्यम से निवेशकों को हरियाणा की औद्योगिक क्षमता, मजबूत आधारभूत ढांचे और निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
"हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार करना है, जिससे निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को गति मिले तथा विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा सके।" - राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री जगदीश सिंह झिंडा की अगुवाई में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पंजोखरा साहिब से जुड़े विषय पर चर्चा की।
बैठक के उपरांत श्री झिंडा ने कहा, “मुख्यमंत्री ने हर प्रकार की संभव मदद का भरोसा दिया है। सकारात्मक बातचीत के बाद 25 अगस्त को प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा। सभी संगठन और साध संगत किसी भी अफवाह से बचते हुए प्रदेश के हित में कार्य करें।”
ये समाचार भी पढ़ें:-

