हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जून में हीट वेव की वजह से गर्मी से लोगों का बूरा हाल था लेकिन एक जुलाई को मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग ने आधे हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। IMD चंडीगढ़ ने आगामी 6 दिनों में बारिश होगी। 5-6 तारीख को ऑरेन्ज अलर्ट है, भारी बारिश हो सकती है।"
जुलाई का महीना शुरू होते ही हीट वेव से लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। मौसम विभाग मुताबिक मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ( Haryana Punjab weather update ) हरियाणा पंजाब में प्री-मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है। 1 जुलाई की सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं। सुबह क समय बूंदों की फव्वारे भी पड़ रही थी। साथ ही नमी वाली हवाएं लोगों को गर्मी सेराहत दे रही थी।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग द्वारा एक जुलाई की दोपहर 3'25 पर जारी बुलेटिन में हरियाणा के 13 जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में मानसून पूरे उत्तर भारत को कर कर लेगा। अभी तक मौसम देश के 26 राज्यों को कर कर चुका है और मुंबई जैसे महानगरों में झमाझम बारिश हो रही है। ( Haryana News Today )
हरियाणा में बारिश और भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने 01.07.2026 @ सांय 3.25 बजे जारी बुलेटिन में बताया कि अगले तीन घंटो में भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, हिसार, हांसी , सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही हैं। 3 जुलाई से 6 जुलाई तक हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश होगी और कहीं कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। ( Rain in Haryana )
हरियाणा पंजाब में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट
चंडीगढ़: IMD निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा, "पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून आ गया है। अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी बारिश होगी। आगामी 6 दिनों में बारिश होगी... 5-6 तारीख को ( Haryana Weather Alert ) ऑरेन्ज अलर्ट है, भारी बारिश हो सकती है।"

