lock open on water house in Lohari Ragho narnaund News ews
पीने के पानी की समस्या को लेकर हांसी जिले के लोहारी राघो के ग्रामीणों ने जलघर पर ताला लगाकर धरना दूसरे दिन खत्म हो गया और ग्रामीणों ने जलघर पर लगा ताला भी खोल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अब उनकी पेयजल समस्या का समाधान होता हुआ नजर आ रहा है।
लोहारी राघो के जलघर में सफाई का काम शुरू, भाखड़ा का नीला पानी भी पहुंचाने का दावा
नारनौंद उपमंडल के गांव लोहारी राघो में पिछले कई महीनों से जलघर में गंदा पानी जमा होने और गांव में पीने के पानी की सप्लाई सुचारू रूप से ना होने की समस्या बनी हुई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को जलघर पर ताला जडकऱ धरना शुरू कर दिया था। वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करते हुए जलघर का ताला खुलवाया और ग्रामीणों का धरना भी समाप्त करवाया।
मसुदपुर पनिहारी लिंक माइनर की सफाई के चलते लोहारी राघो के जलघर में भाखड़ा नहर का पानी नहीं आ रहा था। इसी वजह से गांव में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई थी। जिसकी वजह से ग्रामीणों को सात दिन में केवल एक बार ही पानी की सप्लाई दी जा रही थी। वहीं गांव के जलघर में बने पानी के टैंक गंदगी से अटे पड़े हुए हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को गांव के जलघर पर ताला जडक़र अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।
वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मोहित सांगवान ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करते हुए जलघर के टैंकों की सफाई का काम शुरू करवा दिया और भाखड़ा नहर से पानी की सप्लाई भी शुरू करवा दी। उसके बाद ग्रामीणों ने जलघर पर लगे ताले को खोला और चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा कर दी।
इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मोहित सांगवान ने बताया कि ग्रामीणों की जो भी मांगें थी उनको पूरा कर दिया गया है। भविष्य में ऐसी समया नहीं आने दी जाएगी। पीने के पानी की सप्लाई सुचारू रूप से दी से दी जाएगी। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वो भी जलघर में सफाई व्यवस्था रखने में अपना सहयोग दें और जो भी पानी के अवैध कनैक्शन लगाए गए हैं उन्हें ठीक करवाएं।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
हिसार में होटल कर्मचारी का अपहरण, शराब पीने से रोकने पर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट, लूटपाट,

