कैथल सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान
Kaithal Pundri Road Accident News : कैथल जिले के मूंडरी क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति को गाड़ी चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। अभी तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
गांव भाना सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक कैथल जिले के गांव भाना में गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और सडक़ हादसे में घायल को उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया। लेकिन वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को शिनाख्त के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट कर भागने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संबंध में पूंडरी थाना के जांच अधिकारी देव सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भाना गांव के पास अज्ञात गाड़ी की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास करने में लगी हुई है और उसके शव को कैथल नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में रखवाया गया है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
झज्जर में दर्दनाक हादसा पिकअप-कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर,
Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल,
पहली बारिश ने खोली पोल, SDM कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पेटवाड़ रोड और खांडा मोड़ पर जलभराव,
लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन,
Snatching: हिसार में चांदी की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार, अन्य कि तलाश में छापेमारी,
हांसी में पेयजल समस्या; विधायक विनोद भयाना के आश्वासन पर धरना समाप्त,



