Drinking Water Problem in Hansi
Hansi News : हांसी में पेयजल समस्या को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा धरना शनिवार को आखिरकार खत्म हो गया। हांसी के विधायक विनोद भयाना के आश्वासन पर शहरवासी संतुष्ट हो गए और उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। विधायक विनोद भयाना के सक्रिय हस्तक्षेप और सकारात्मक पहल के बाद ये संभव हो पाया है। शनिवार को विधायक विनोद भयाना स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने सेक्टरवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके उपरांत प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस कार्ययोजना (रोडमैप) तैयार किया गया, जिसे मौके पर ही धरनारत लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान विधायक विनोद भयाना के साथ एसडीएम राजेश खोथ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और समस्या के स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
बैठक में अधिकारियों ने सेक्टरवासियों को बताया कि तैयार किए गए रोडमैप के अनुसार चरणबद्ध ढंग से आवश्यक कार्य किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारु, पर्याप्त एवं स्थायी बनाया जा सके। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तय समयसीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करेंगे। ( Latest News in Hindi )
विधायक विनोद भयाना के प्रयासों, प्रशासन की सकारात्मक पहल और अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन से संतुष्ट होकर सेक्टरवासियों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरना समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी व्यक्त की और पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में हुए प्रयासों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हांसी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनका दायित्व है और इसी भावना के साथ वे लगातार कार्य कर रहे हैं।
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हांसी के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार तथा प्रशासन मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
झज्जर में दर्दनाक हादसा पिकअप-कार की टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर,
Accident: नारनौंद पेटवाड़ रोड़ पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र समेत दो घायल,
Accident News : कैथल सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान,
पहली बारिश ने खोली पोल, SDM कार्यालय, नागरिक अस्पताल, पेटवाड़ रोड और खांडा मोड़ पर जलभराव,
लोहारी राघो के बिट्टू की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई जांच की मांग, एसडीएम को सोंपा ज्ञापन,
Snatching: हिसार में चांदी की चेन छीनने की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार, अन्य कि तलाश में छापेमारी,

