Breaking News Kaithal: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पशुओं के डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है। पशु लोन दिलवाने के नाम पर वेटनरी डॉ. 28 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्ट्राचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
कैथल: भैंसों का लोन करवाने के नाम पर 28 हजार रुपए रिश्वत लेते वेटरनरी डॉक्टर गिरफ्तार
हरियाणा के कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) को 28 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर की तैनाती पट्टी अफगान में बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव सोंगरी निवासी एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी कैथल के प्रताप गेट पर डेयरी है और वह अपनी भैंसों का लोन करवाना चाहता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लोन की प्रक्रिया पूरी करवाने के बदले वीएलडीए अंकुर ने उससे 28 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया।
जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पशुपालन विभाग में हडक़ंप मच गया है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि कहीं आरोपी पहले भी इस तरह की रिश्वतखोरी में शामिल तो नहीं रहा।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
2 करोड़ दो... वरना पूरा परिवार खत्म!", विदेशी नंबर से हिसार के बड़े कारोबारी को धमकी,
गौशाला के समर्थन में सरपंच के खिलाफ पनिहारी गांव के ग्रामीणों ने सोंपा ज्ञापन,
Hansi News: सोरखी गांव से 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने लोगों से की मदद की अपील,
हिसार में होटल कर्मचारी का अपहरण, शराब पीने से रोकने पर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट, लूटपाट,


